बाल सफेद होने से रोकने के उपाय : प्रत्येक महिला या पुरुष का सपना होता है कि वो खूबसूरत और जवान दिखाई दें, लेकिन असमय सफेद बाल आपकी सुंदरता खराब कर सकते है| पहले के ज़माने में बाल सफेद एक उम्र के बाद होते थे लेकिन आज के समय में आपको छोटे छोटे बच्चो के भी बाल सफेद दिखाई दे सकते है| अगर किसी भी इंसान के उम्र से पहले बालों का सफेद होना एक समस्या है, आज के समय में खराब जीवनशैली का असर हमारे शरीर के साथ साथ बालो पर भी दिखाई देता है|
बहुत सारे लोग बाल सफेद होने का कारण नहीं जानना चाहते है बालो की सफेदी छुपाने के लिए बाजार से कलर लाकर बाल काले कर लेते है | बाल सफेद होने से रोकने के उपाय अपनाने से पहले हमे बाल सफेद होने का कारण भी जरूर जानना चाहिए| अगर आपके बाल सफेद हो गए या कम उम्र में बाल सफेद होने की परेशानी का सामना आपके घर में कोई कर रहा है तो यह लेख आपके लिए लाभकारी है क्योंकि आज हम अपने इस लेख में बाल सफेद होने से रोकने के उपाय बता रहे है –
Table of Contents
सफेद बाल होने के कारण – white hair reason in hindi
किसी भी महिला या पुरुष की उम्र के बढ़ने के साथ साथ बालों का रंग फीका पड़ने लगता है जिसकी वजह से इंसान के बाल सफेद होने लगते हैं| बाल सफेद होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते है चलिए कुछ कारणों के बारे में हम नीचे जानकारी दे रहे है –
- असमय बाल सफेद होने का एक प्रमुख कारण आनुवंशिकता भी होता है, अगर आपके परिवार में किसी के बाल समय से पहले सफेद हो गए है तो आनुवंशिकता की वजह से आपके बाल भी सफेद हो सकते है|
- अगर किसी भी इंसान के शरीर में पोषक तत्व की कमी हो जाती है तो इसका असर इंसान के शरीर और बालो पर भी पड़ सकता है| कई बार देखा गया है की असमय बालो का सफेद होने का एक कारण पोषक तत्वों की कमी भी होती है|
- कई बार बाल सफेद होने का कारण होता है की दवाइयो का सेवन| जब भी कोई इंसान बीमार होता है तो वो दवाइयो का सेवन करता है| लेकिन कई बार कुछ दवाइयो का असर हमारे बालो पर भी हो सकता है|
- अगर आप किसी भी प्रकार के तनाव का सामना कर रहे है तो इस तनाव का असर आपके शरीर पर पड़ता है, कई बार मानसिक तनाव की वजह से बाल सफेद होने लगते है|
- आज कल आपको बाजार में रसायन युक्त शैम्पू, साबुन व हेयर डाई इत्यादि आसानी से मिल जाते है, जिनका उपयोग करने से भी आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते है|
बाल सफेद होने से रोकने के उपाय, सफेद बालों का इलाज
अगर आप बाल सफेद होने की समस्या का सामना कर रहे है तो इस परेशानी का निवारण आप घरेलू नुस्खों से भी कर सकते है,चलिए अब हम आपको बाल सफेद होने से रोकने के उपाय के कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है –
1 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है काली मिर्च (white hair solution in hindi)
हम सभी काली मिर्च के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानते है, काली मिर्च लगभग सभी घरो में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है,काली मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सफेद बालों का इलाज करने में भी सहायक होती है। असमय सफेद बालो को काला करने के लिए थोड़ी सी काली मिर्च को हल्का सा कूट लें, फिर एक कप पानी में कूटी हुई काली मिर्च डालकर उबलने रख दें| पानी तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाएं, फिर गैस को बंद कर दें पानी को ठंडा होने पर छान लें| बालो को शैम्पू से धोने के बाद छने हुए पानी से बालो को धो लें, नियमित रूप से सफेद बालो को काला करने के घरेलू उपाय को करने से जल्द लाभ मिलता है|
2 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है ब्लैक टी
अगर आप सफेद बाल की परेशानी का सामना कर रहे है और आप बाल सफेद होने से रोकने के उपाय सर्च कर रहे है तो ब्लैक टी आपके लिए लाभदायक है| सबसे पहले आप लगभग एक गिलास ब्लैक टी बना लें उसके बाद अपने बालो को शैम्पू से अच्छी तरह से धोकर सूखा लें जब आपके बाल सूख जाएं तब बालो में थोड़ी थोड़ी ब्लैक टी डालते हुए बालो को अच्छी तरह से धो लें| जब बाल सूख जाएं तो ताजे पानी से एक बार फिर बालो को धो लें| नियमित रूप से हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे को अपनाने से बहुत सफेद बाल कम होने लगते है|
3 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है एलोवेरा
प्राचीन समय से ही एलोवेरा का उपयोग एक जड़ी बूटी के रूप में होता आया है, एलोवेरा आपको आसानी से उपलब्ध हो जाता है| एलोवेरा बालो के लिए भी बहुत लाभदायक होता है, असमय बाल सफेद होने से रोकने के उपाय में एलोवेरा एक बेहतरीन विकल्प है| सबसे पहले एलोवेरा का एक ताजा पत्ता लेकर उसे छीलकर उसका गुद्दा निकाल लें, अब एलोवेरा के गुद्दे को बालो की जड़ो में और बालो में अच्छी तरह से लगाकर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें| उसके बाद ताजे पानी से बालो को अच्छी तरह से धो लें| सप्ताह में 3 से 4 बार बालो में एलोवेरा लगाने से बहुत जल्द आपको लाभ मिलता है|
4 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है दही
दही में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक बालो की सफेदी रोकने में मददगार होते है| थोड़ी सी दही लेकर उससे अच्छी तरह से फेंटने के बाद उसमे थोड़ी सी मेहँदी दाल कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| फिर इस मिश्रण को उंगलियो की मदद से बालो की जड़ो और बालो में अच्छी तरह से लगाकर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें| उसके बाद ताजे पानी से बालो को अच्छी तरह से धो लें| सप्ताह में एक या दो बार बाल सफेद होने से रोकने के उपाय के इस इस नुस्खे को करने से बहुत जल्द सफेद बालो से छुटकारा प्राप्त होता है|
5 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है आंवला (white hair solution in hindi)
आंवले में मौजूद पोषक तत्व सफ़ेद बालो को काले करने में मददगार साबित होते है| सबसे पहले 4 से 5 आवंलों को लेकर अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद सभी आवंलो के छोटे छोटे टुकड़ें कर लें| उसके बाद थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे गर्म होने के रख दें फिर आवंले के कटे हुए टुकड़ें नारियल तेल में डाल कर पकने दें, तेल को तब तक पकाएं जब तक आवंले काले ना पड़ जाएं| बस फिर गैस को बंद कर दें और तेल को ठंडा हो जाने दें, जब तेल ठंडा हो जाएं तो इस तेल को हल्के हाथ से मसाज करते हुए बालो की जड़ो और बालो में लगा लें| लगभग तीन घंटे बाद बालो को शैम्पू से धो लें, हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे को करने से बहुत जल्द सफेद बाल काले होने लगते है|
6 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है करी पत्ता
अगर सफेद बालो का इलाज घरेलू नुस्खों से करना चाहते है तो करी पत्ता आपके लिए फायदेमंद है,इसमें मौजूद विटामिन-बी और अन्य पोषक तत्व असमय बालों की सफेदी को काले करने में मददगार साबित होते है| सबसे पहले थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें उसके बाद उस नारियल के तेल में लगभग 10 से 15 करी पत्तों डाल कर गर्म होने दें, लगभग 10 से 15 मिनट तक पकंडे दें, उसके बाद गैस को बंद कर दें| जब तेल ठंडा हो जाएं तब उंगलियो से बालो की जड़ो और बालो में तेल को अच्छी तरह से लगा लें| लगभग आधे घंटे बाद बालो को शैम्पू से धो लें, नियमित रूप से हफ्ते में दो बार बाल सफेद होने से रोकने के उपाय के इस नुस्खे को करने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलता है
7 – सफेद बालो का इलाज है व्हीट ग्रास (white hair solution in hindi)
व्हीट ग्रास में मौजूद औषधीय गुण हमारे शरीर और बालो के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होते है, अगर आप सफेद बाल की समस्या से पीड़ित है और आप बाल सफेद होने से रोकने के उपाय ढूंढ रहे है तो व्हीट ग्रास आपके लिए फायदेमंद है| थोड़ी सी व्हीट ग्रास लेकर उसे अच्छी तरह से धोकर उसे महीन पीसकर उसका जूस निकाल लें, फिर इस जूस का सेवन कर लें| नियमित रूप से व्हीट ग्रास के जूस का सेवन करने से बहुत जल्द आपको सफेद बालो की परेशानी से मुक्ति मिल जाती है|
8 – मेथी के बीज है सफेद बालो का इलाज (white hair solution in hindi)
मेथी आपको आसानी से लगभग सभी घरो में मिल जाएगी, मेथी बालो को सफेद होने से रोकने में सहायक होती है| थोड़े से मेथी के बीज थोड़े से पानी में भिगो कर रात भर के लिए रख दें| सुबह उठ कर मेथी के दानो को उस पानी के साथ महीन पेस कर लेप तैयार कर लें ,फिर इस लेप को बालो की जड़ो और बालो में अच्छी तरह से लगा लें| फिर 30 से 40 मिनट के लिए लेप को लगा रहने दें उसके बाद बालो को शैम्पू की मदद से अच्छी तरह धो लें| सप्ताह में दो से तीन बार इस नुस्खे को करने से आपको बहुत जल्द सफेद बालो की परेशानी से निजात मिल जाएगी|
9 – वाइट बाल रोकने के उपाय है कच्चा पपीता
बाजार में आपको बहुत ही आसानी से कच्चा पपीता मिल जाता है, कच्चे पपीते को छील कर उसके बीज निकाल दें, फिर छीले हुए पपीते को मिक्सी की सहायता से महीन पीसकर पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को बालो की जड़ो और बालो में अच्छी तरह से लगा लें| 20 से 30 मिनट लगा रहने दें, उसके बाद पानी और शैम्पू से बालो को अच्छी तरह से धो लें, इस नुस्खे (बाल सफेद होने से रोकने के उपाय) को हफ्ते में दो बार करने से बहुत जल्द सफेद बालो से मुक्ति मिल जाती है|
10 – बाल सफेद होने से रोकने के उपाय है प्याज
प्याज में मौजूद गुण बालो को सफेद होने से रोकने में सहायक होते है| एक प्याज को लेकर उसी छीलकर बारीक पीसकर उसका रस निकाल लें, फिर उस रस को बालो की जड़ो में और बालो में अच्छी तरह से लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें| बाद में शैम्पू और पानी से बालो को अच्छी तरह से धो लें, इस घरेलू उपाय को हफ्ते में दो से तीन बार करने से बहुत जल्द लाभ मिलता है|
- और पढ़ें – बाल झड़ने की दवा, कारण और घरेलू उपाय
- और पढ़ें – यूरिन इन्फेक्शन का इलाज
बाल सफेद होने पर क्या खाना चाहिए? – Diet for White Hair in Hindi
अगर आप सफेद बालो से परेशान है तो सही और उचित खानपान से भी आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है | कई बार देखा गया है की बाल सफेद होने का एक कारण पोषक तत्वों की कमी होना भी है| अगर आप पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर आहार का सेवन करते है तो भी आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते है| चलिए अब हम आपको बताते है की सफेद बालों के लिए क्या खाना चाहिए –
- सफेद बालों से निजात पाने के लिए ऐसे भोजन का सेवन करें जिसमे प्रोटीन की प्रचुर मात्रा हो जैसे – चिकन,मछली, डेयरी उत्पाद, अंडे, दलिया और नट इत्यादि ।
- अगर आप सफेद बालो की समस्या से परेशान है तो आपको आयरन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे – दाल, पालक, ब्रोकोली और हरी सलाद इत्यादि का सेवन लाभकारी होता हैं।
- ऐसे फल जिनमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होते है उनका सेवन फायदेमंद होता है जैसे – कीवी फल, संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरीज इत्यादि।
एवोकैडो, कद्दू के बीज और अखरोट इत्यादि चीजे जिनमे ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में होता है,इनका सेवन करने से भी आपको सफेद बालो की समस्या में रहत मिल सकती है| - सफेद बालो की परेशानी से राहत पाने के लिए विटामिन ए युक्त चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है|
बाल सफेद होने पर क्या नहीं खाना चाहिए, बाल सफेद होने पर परहेज
अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो गए तो आपको कुछ चीजों का परहेज जरूर करना चाहिए,चलिए हम आपको बताते है की बाल सफेद होने पर आपको क्या नहीं खाना चाहिए –
- अगर आपके बाल असमय सफेद हो रहे है तो आपको फास्ट फूड का सेवन बिलकुल नहीं करना है|
- असंतुलित और पोषक तत्वों रहित भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।
- बाल सफेद होने से बचने के लिए शराब, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थो का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए|
हम आशा करते है की आपको हमारा लेख बाल सफेद होने से रोकने के उपाय पसंद आया होगा| घरेलू नुस्खों का उपयोग अगर किसी वेध की सलाह के बाद किया जाता है तो इंसान को जल्द और पूर्ण लाभ प्राप्त होता है| किसी भी कारणवश अगर आपको सफेद बाल रोकने के उपाय में दी गई जानकारी कम लग रही है या पसंद नहीं आई है तो आप गूगल या बिंग पर सफेद बाल रोकने के उपाय लिखकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है|
बाल सफेद होने से रोकने के उपाय, बाल सफेद होने से रोकने के उपाय