Tue. Oct 3rd, 2023
Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi

चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान (Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi) : अगर आप चंद्रप्रभा वटी का उपयोग करना चाहते है और आपको उसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप बिलकुल सही पेज पर पहुँच गए है आज हम आपको अपने इस पेज में चंद्रप्रभा वटी के फायदे, सेवन का तरीका, नुक्सान और प्राइस के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

Table of Contents

चंद्रप्रभा वटी क्या है? – What is Chandraprabha Vati?

आज के समय में चंद्रप्रभा वटी काफी ज्यादा प्रसिद्ध दवाई के रूप में जानी जाती है,आपको इसके नाम से ही इसके गुणों का अंदाजा लग सकता है, चंद्रप्रभा वटी के सेवन करने से आपके शरीर में कमजोरी की परेशानी दूर होने के साथ साथ कई अन्य परेशानियो से भी लाभ मिलता है| चंद्रप्रभा वटी का सेवन करने से आपके चेहरे पर चंद्रमा जैसी चमक आने के साथ साथ शरीर में बल उत्पन्न होता है,चलिए अब हम आपको चंद्रप्रभा वटी का निर्माण किन किन औषधियो के द्वारा किया जाता है इसकी जानकारी देते है –

चंद्रप्रभा वटी का निर्माण करने में औषधि का उपयोग

चंद्रप्रभा वटी को बनाने में कई सारी औषधियो का उपयोग किया जाता है,चंद्रप्रभा वटी को बनाने में कपूर, नागरमोथा, चिरायता, गिलोय, देवदास, हल्दी, पीपली, पीपली मूल, हरड़, बहेड़ा, आंवला, धनिया, गज पीपली, सोंठ, काली मिर्च, भस्म, नमक, काला नमक, सेंधा नमक, छोटी इलायची के बीज, कबाब चीनी, गोखरू, तेजपत्ता, दालचीनी, वंशलोचन, बड़ी इलायची, लोभस्म, मिश्री, शिलाजीत इत्यादि के अलावा कई और अन्य जड़ी बूटियो का उपयोग किया जाता है|

Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi

चंद्रप्रभा वटी के उपयोग और फायदे (Uses And Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi)

चलिए ऊपर आपने यह जाना की चंद्रप्रभा वटी कया है और इसके निर्माण में कौन कौन सी औषधियो का इस्तेमाल किया जाता है,चलिए अब हम चंद्रप्रभा वटी के फायदे (Chandraprabha Vati ke fayde) के बारे में बताते है –

1 . पेशाब में जलन की समस्या को दूर करने में सहायक है चंद्रप्रभा वटी – Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi

यदि आप पेशाब में जलन की समस्या का सामना कर रहे है तो चंद्रप्रभा वटी आपकी इस समस्या को समाप्त करने में मददगार साबित होती है| पेशाब में जलन होने के कई सारे कारण हो सकते है ऐसे में सबसे पहले आपको पेशाब में जलन के कारण जानने चाहिए,चंद्रप्रभा वटी में मौजूद औषधि आपकी इस समस्या को समाप्त करने में सहायक होते है,नियमित रूप से चंद्रप्रभा वटी का सेवन (Chandraprabha Vati ke fayde) करने से कुछ ही दिनों में पेशाब में जलन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है|

मधुमेह की परेशानी में चंद्रप्रभा वटी के फायदे ( Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi)

आज के समय में मधुमेह की परेशानी से पीड़ित लोगो की संख्या काफी ज्यादा हो गई है,अगर आप भी मधुमेह की समस्या से पीड़ित है तो चंद्रप्रभा वटी आपके लिए भी लाभकारी है| चंद्रप्रभा वटी में मौजूद औषधि शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में मददगार होते है,इसीलिए अगर आप मधुमेह की परेशानी से ग्रसित है तो नियमित रूप से चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) का इस्तेमाल शुरू कर दें बहुत जल्द आपकी डायबिटीज या मधुमेह नियंत्रित हो जाती है|

किडनी से संभंधित परेशानियो को दूर करने में चंद्रप्रभा वटी के फायदे (Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi)

किसी भी इंसान के शरीर में मौजूद किडनी खराब या किडनी में जान परेशानी हो जाती है तो इंसान को कई सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है जैसे पेशाब कम आना, पेडू में जलन, मूत्र का रंग लाल होना या पेशाब में अधिक बदबू होना इत्यादि| ऐसे में अगर आप चन्द्रप्रभा वटी का इस्तेमाल करते है तो कुछ ही दिनों में किडनी की परेशानी दूर हो जाती है,लेकिन हम आपको सलाह देंगे की अगर आप किडनी की समस्या से पीड़ित है तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) का सेवन करें,ऐसा करने से बहुत जल्द आपको लाभ प्राप्त होता है|

मूत्र सम्बंधित परेशानियो को दूर करने में चंद्रप्रभा वटी के फायदे (Uses of Chandraprabh Vati in Urinary track inflammation in Hindi)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी सारे इंसान मूत्र सम्बंधित परेशानी जैसे पेशाब रुक रुक कर आना, पेशाब दर्द से आना और वीर्य विकार की परेशानियो का सामना कर रहे है,ऐसे में चंद्रप्रभा वटी आपके लिए वरदान साबित हो सकती है| चंद्रप्रभा वटी में मौजूद औषधि मूत्र से सम्बंधित परेशानियो को दूर करने के साथ साथ लिंगेन्द्रिय की कमजोरी को भी दूर करने में सहायक होती है,चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) का सेवन नियमित रूप से करने से बहुत जल्द लाभ प्राप्त होता है|

शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने में सहायक होती है पतंजलि चंद्रप्रभा वटी ( Chandraprabh Vati works like a tonic in Hindi)

अगर आप शारीरिक तथा मानसिक शक्ति मे वृद्धि चाहते है तो चन्द्रप्रभा वटी आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकती है| अगर आप थोड़ा सा काम करके थक जाते है या आप तनाव की स्थिति में है दोनों ही स्थितियों में चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) लाभकारी होती है,चंद्रप्रभा वटी में मौजूद औषधि शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति लाने के साथ साथ आपकी स्मरण शक्ति को भी बढ़ने में मददगार होती है,चंद्रप्रभा वटी का नियमित रूप से सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ और शक्तिवान होने के साथ साथ आपकी स्मरण शक्ति भी मजबूत हो जाती है|

स्त्री के लिए बहुत फायदेमंद है पतंजलि चंद्रप्रभा वटी (Benefits of Patanjali Chandraprabha Vati for women in Hindi)

महिलाओ के लिए चंद्रप्रभा वटी बहुत ज्यादा लाभकारी होती है,महिलाओ में होने वाली परेशानी जैसे गर्भाशय की कमजोरी, गर्भाशय के आकार बढ़ना, रसौली की परेशानी, बारंबार गर्भपात होना, मासिक धर्म में परेशानी इत्यादि को दूर करने में चंद्रप्रभा वटी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है,चंद्रप्रभा वटी को महिलाओ के रोगो को दूर करने की रामबाण दवा के रूप में जाना जाता है| महिला चिकित्सक से सलाह लेने के बाद चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) का सेवन करने से आपकी समस्या बहुत जल्दी समाप्त हो जाती है|

खून की कमी को दूर करने में चंद्रप्रभा वटी के फायदे  – Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi

आज के समय में ऐसे बहुत सारे पुरुष या महिला होती है जिनके शरीर में खून की कमी हो जाती है,खून की कमी पुरुषो के मुकाबले महिलाओ में ज्यादा देखने को मिलती है| किसी भी इंसान के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर इंसान को एनीमिया की शिकायत भी हो सकती है,ऐसे में चंद्रप्रभा वटी का सेवन आपके फायदेमंद साबित होता है,नियमित रूप से चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) का सेवन करने से जल्द ही आपके शरीर में खून की मात्रा संतुलित होने लगती है|

हार्निया में चंद्रप्रभा वटी के फायदे – Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi

अगर आप हार्निया की बीमारी से ग्रसित है तो चंद्रप्रभा वटी आपके लिए भी लाभकारी है,चंद्रप्रभा वटी में मौजूद औषधि हार्निया की परेशानी को समाप्त करने में सहायक होती है| चिकित्सक की सलाह से हार्निया की परेशानी में चंद्रप्रभा वटी का सेवन करने से आपको बहुत जल्द लाभ प्राप्त होता है|

स्वपनदोष या नाईटफॉल के दवा है चंद्रप्रभा वटी – Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi

आज के समय में ऐसे बहुत सारे पुरुष होते है जिन्हे शीघ्रपतन, नाइटफॉल या स्वप्नदोष की समस्या होती है,ऐसी परेशानी होने पर पुरुष जल्दी से किसी से कुछ कह नहीं पाता है और वो इंटरनेट पर शीघ्रपतन का इलाज या दवा का नाम, नाइटफॉल या स्वप्नदोष का इलाज और दवा का नाम इत्यादि लिखकर अपनी परेशानी है समाधान ढूंढ़ता है| अगर आप इन परेशानियो का सामना कर रहे है तो चंद्रप्रभा वटी आपके लिए काफी लाभकारी होती है,नियमित रूप से चन्द्रप्रभा वटी का सेवन करने से बहुत आपकी परेशानी समाप्त हो जाती है|

चंद्रप्रभा वटी के फायदे अन्य बीमारियो में (Other Benefits of Chandraprabha Vati in Hindi)

चंद्रप्रभा वटी के फायदे आप आने कई परेशानियो को कम करने में भी देख सकते है अगर आप भूख न लगना, कमजोरी महसूस करना, मल–मूत्र के साथ वीर्य का गिरना, बार–बार पेशाब आना, ल्यूकोरिया, वीर्य दोष, पथरी, अंडकोषों में वृद्धि, पीलीया, बवासीर, कमर दर्द इत्यादि परेशानियो में भी चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati ke fayde) का सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है|

चंद्रप्रभा वटी के नुक्सान – chandraprabha vati side effects in hindi 

आमतौर पर आपको चन्द्रप्रभा वटी के नुक्सान बहुत ही मुश्किल से देखने को मिलते है क्योंकि चंद्रप्रभा वटी एक आयुर्वेदिक दवा है और आयुर्वेदिक दवाओं के नुक्सान बहुत कम ही देखने को मिलते है| लेकिन यह भी सच है की दवाई चाहे कोई सी भी हो अगर आप उचित मात्रा में और सही समय पर दवाई का सेवन नहीं करते है तो आपको दवाई के कुछ नुक्सान देखने को मिल सकते है,चलिए अब हम आपको चंद्रप्रभा वटी के नुक्सान के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

  1.  चंद्रप्रभा वटी का सेवन करने से आपको पेशाब में हल्की जलन महसूस हो सकती है,अगर जलन लगातार बनी रहती है तो चंद्रप्रभा वटी का सेवन बंद कर दें और चिकित्सक से सलाह लें|
  2.  दुर्लभ स्थिति में चंद्रप्रभा वटी का सेवन करने से आपको सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,सांस लेने परेशानी महसूस होने पर चंद्रप्रभा वटी का सेवन ना करें|
  3.  कई बार कुछ इंसानो में चंद्रप्रभा वटी के सेवन करने से डायरिया की परेशानी भी हो सकती है|
  4.  चंद्रप्रभा वटी का सेवन करने से जी मिचलाना या मितली आने की समस्या भी हो सकती है।

चंद्रप्रभा वटी के सेवन का तरीका और विधि

किसी भी दवाई का पूर्ण लाभ लेने के लिए आपको सही समय पर सही मात्रा में दवाई लेना बहुत जरुरी होता है| चंद्रप्रभा वटी के सेवन का तरीका सभी के लिए एक समान होता है लेकिन चंद्रप्रभा वटी की खुराक की मात्रा बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाओं के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है,बच्चो के लिए चंद्रप्रभा वटी की एक गोली और बड़ो के लिए 2 गोली का सेवन सुबह और शाम करने की सलाह दी जाती है| लेकिन हम आपको सलाह देंगे की चन्द्रप्रभा वटी का सेवन चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही करें,अपनी मर्जी से दवाई लेने पर कई बार कुछ नुक्सान भी देखने को मिल सकते है|

चंद्रप्रभा वटी की कीमत – divya chandraprabha vati price

चंद्रप्रभा वटी के फायदे जानने के बाद अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की चंद्रप्रभा वटी की प्राइस कितना है ? चंद्रप्रभा वटी के फायदे देखते हुए आज आपको बाजार में कई सारी कंपनियो की चन्द्रप्रभा वटी मिल जाएगी| बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि से लेकर डाबर तक सभी कंपनी की चंद्रप्रभा वटी आती है चलिए अब हम आपको चंद्रप्रभा वटी के प्राइस के बारे में बताते है –

  1. पतंजलि चंद्रप्रभा वटी प्राइस –  125

  2. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी प्राइस – ₹216.00

  3.  डाबर की चंद्रप्रभा वटी प्राइस – ₹180.00

  4.  झंडू की चंद्रप्रभा वटी प्राइस –  ₹499.00

  5.  श्री श्री चंद्रप्रभा वटी प्राइस  – ₹125.00

  6.  हिमालय चंद्रप्रभा वटी प्राइस  – ₹240.00

हम आशा करते है की आपको हमारा लेख चंद्रप्रभा वटी के फायदे (Benefits Of Chandraprabha Vati in Hindi) पसंद आया होगा और इस लेख में दी जानकारी भी आपको अच्छी लगी होगी| लेकिन अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कम लग रही है तो आप गूगल या बिंग पर चंद्रप्रभा वटी के फायदे (Chandraprabha Vati ke fayde) लिखकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!