Thu. Nov 30th, 2023
सफेद पानी का रामबाण इलाज

सफेद पानी का रामबाण इलाज (Home Remedies for Leucorrhea in Hindi) : शायद ही कोई महिला हो जिसने सफेद पानी या ल्यूकोरिया (Leucorrhea) की समस्या का सामना ना करा हो| सफेद पानी की बीमारी महिलाओ के लिए एक बहुत ही आम समस्या है| सफेद पानी को कुछ लोग लिकोरिया (Likoria) बोलते है| सफेद पानी की बीमारी में महिला की योनि से चिपचिपा, दुर्गन्धयुक्त, गाढ़ा पानी निकलता है।

किसी भी महिला को जब पहली बार सफेद पानी की समस्या होती है तो अधिकतर महिलाएँ शुरुआत में इसके बारे में किसी से जिक्र नहीं करती है, जिसकी वजह से परेशानी बढ़ती चली जाती है| ल्यूकोरिया या सफेद पानी का इलाज आप घरेलू उपाय अपना कर भी कर सकती है, घरेलु नुस्खों को सफेद पानी का रामबाण इलाज भी कहा जा सकता है|

आयुर्वेद में सफेद पानी या ल्यूकोरिया को श्वेत प्रदर के नाम से जाना जाता है। सफेद पानी कोई स्वतंत्र रोग नहीं होता है इसे योनि के विभिन्न रोगों का लक्षण माना या कहा जाता है। ऐसे महिला जो अस्वस्थ और असंतुलित भोजन, अधिक नमकीन, खट्टे, चटपटे और मांस इत्यादि का अधिक सेवन करती हैं, उनमे ल्यूकोरिया की परेशानी होने की संभावना ज्यादा होती है (सफेद पानी का रामबाण इलाज)।

Table of Contents

सफेद पानी या ल्यूकोरिया क्या है? (What is Leucorrhoea in Hindi?)

जब किसी महिला की योनि सफेद रंग का गाढ़ा और दुर्गन्धयुक्त पानी निकलने की समस्या होती है तो इस परेशानी को सफेद पानी या ल्यूकोरिया की परेशानी कहा जाता है| अगर महिला को किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन है तो कई बार स्राव पीले, हल्के नीले या हल्के लाल रंग का बहुत ही चिपचिपा और बदबूदार भी हो सकता है। सफेद पानी या ल्यूकोरिया का उपचार सही शामे पर ना होने की वजह से कई बार इसका असर महिला के स्वास्थ पर भी दिखाई देता है| महिला का स्वास्थ्य कमजोर होने के साथ साथ कई बार प्रजनन अंगों में सूजन की समस्या भी हो जाती है।

सफेद पानी या ल्यूकोरिया के प्रकार (Leucorrhea Types in Hindi)

आमतौर पर ल्यूकोरिया दो प्रकार का होता है,चलिए अब हम आपको सफेद पानी के प्रकार के बारे में बताते है –

1 – स्वभाविक सफेद पानी या ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर)

जब किसी भी महिला को मासिक धर्म आता है तो उस दौरान पानी जैसा बहने वाला दुर्गन्धरहित चिपचिपा, पतला का आना सामान्य होता है। महिलाओं में अण्डोत्सर्ग की अवधि के दौरान यह स्राव काफी बढ़ जाता है, स्त्री के शरीर की यह प्रक्रिया सामान्य होती है। इसलिए इस तरह से स्थिति में महिला को किसी प्रकार के उपचार की जरूरत नहीं है, बस महिला को उचित और संतुलित आहार की जरुरत होती है|

2 – अस्वभाविक सफेद पानी या ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर)

अगर किसी भी महिला को बैक्टेरियल इन्फेक्शन की परेशानी है तो स्राव का रंग असामान्य और ज्यादा गाढ़ा होने के साथ साथ दुर्गन्धयुक्त भी होता है।

सफेद पानी (ल्यूकोरिया) के लक्षण (Leucorrhoea Symptoms in Hindi)

अगर आपको ल्यूकोरिया के लक्षणों के बारे में जानकारी नहीं है तो परेशान मत होइए आगे हम आपको सफेद पानी के लक्षणों के बारे में बताते है –

  • किसी भी महिला के योनिमार्ग में अगर तीव्र खुजली की परेशानी हो रही हो।
  • बिना किसी कारण लगातार कमर में दर्द हो रहा हो।
  • महिला को बहुत ज्यादा कमजोरी या चक्कर आने की परेशानी होना।
  • बार-बार पेशाब आने की परेशानी हो रही हो और पेट में भारीपन महसूस होना।
  • अगर आपको भूख कम या बिलकुल ना लग रही हो और जी मिचलाने की परेशानी महसूस हो रही हो|
  • अगर महिला की आखों के नीचे काले घेरे पड़ रहे हो।
  • अगर आप थोड़ी सी मेहनत करते हो मेहनत या काम करते समय आंखों के सामने अंधेरा छा जा रहा हो या चक्कर आने की समस्या हो रही हो तो कभी भी लापरवाही ना करें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें|
  • अगर आपकी पिंडलियों में खिंचाव महसूस हो रहा हो या शरीर भारी लग रहा हो।
  • आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ गया हो।

सफेद पानी (ल्यूकोरिया) के कारण (Leucorrhoea Causes in Hindi)

किसी भी महिला को मासिक धर्म से पहले या बाद में कम या थोड़ी मात्रा में सफेद पानी का आना एक सामान्य बात है, लेकिन अगर सफेद पानी अधिक मात्रा में या नियमित रूप से पीला या नीला स्राव आने लगता है तो इसके निम्न कारण हो सकते है –

  • अगर अविवाहित महिला में सफेद पानी की परेशानी हो रही है तो इसका कारण महिला के शरीर में पोषण की कमी, योनि की अस्वच्छता, खून की कमी, अधिक तला हुआ और तेज मसालेदार भोजन इत्यादि हो सकते है|
  • अगर किसी महिला की योनि में ट्रिकोमोन्स वेगिनेल्स नामक बैक्टीरिया हो जाता है तो इसकी वजह से ल्यूकोरिया की परेशानी हो सकती है|
  • ऐसी महिला जिसका गर्भपात बार बार हो रहा हो या महिला गर्भपात करा रही हो तो इस वजह से भी सफेद पानी की समस्या हो जाती है|
  • अगर किसी महिला को शुगर की बिमारी है तो उसकी योनि में फंगल यीस्ट नामक संक्रामक रोग होने की वजह से भी ल्यूकोरिया हो सकती है|
  • अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो यह भी सफेद पानी का एक कारण है।
  • महिला किसी भी प्रकार के तनाव में हो या अत्यधिक मेहनत करने की वजह से भी ल्यूकोरिया की परेशानी हो सकती है|
    किसी भी महिला के कॉपर-टी लगा हुआ है तो इसकी वजह से भी सफेद पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है|

सफेद पानी का रामबाण इलाज

ल्यूकोरिया के इलाज के लिए घरेलू उपाय, सफेद पानी का रामबाण इलाज (Home Remedies for Leucorrhea in Hindi)

अगर आप सफेद पानी की परेशानी का इलाज सर्च कर रहे है तो कुछ घरेलू नुस्खे सफेद पानी का रामबाण इलाज भी है| घरेलू नुस्खे अपनाने से आपको किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव जल्दी से देखने को नहीं मिलता है, चलिए जानते है सफेद पानी का इलाज के घरेलू नुस्खे –

सफेद पानी की रामबाण दवा है भिंडी (Home Remedies for Leucorrhea in Hindi)

सफेद पानी की समस्या को दूर करने के लिए भिंडी का उपयोग काफी प्रचलित है| भिंडी में मौजूद गुण सफेद पानी की समस्या को दूर करने में सहायक होते है, भिंडी को आप सफेद पानी का रामबाण इलाज भी कह सकते है| सबसे पहले आप किसी बर्तन में 500 ml पानी लेकर उसे उबलने के लिए रख दें, अब लगभग 50 ग्राम भिंडी लेकर उन्हें बारीक काट लें,फिर इन कटी हुई भिंडी को पानी में डाल दें और लगभग 15 मिनट के लिए उबालें, फिर गैस को बंद कर दें| मिश्रण को ठंडा होने पर छान लें और इसमें 50 ml शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें,बस अब इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करें, जल्द आपको लाभ मिलता है|

सफेद पानी का घरेलू इलाज है धनियाँ के बीज

सफेद पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए आप धनिए के बीजो का भी इस्तेमाल कर सकते है| रात को सोने से पहले लगभग आधा मिलीलीटर पानी में दो चम्मच धनिए के बीज डालकर भिगो दें, रात भर भीगा रहने दें| सुबह उठकर मिश्रण को छान लें, बस छने हुए पानी का सेवन कर लें| नियमित रूप से इस नुस्खे (सफेद पानी का रामबाण इलाज) को करने से कुछ ही दिनों में सफेद पानी से लाभ मिलता है|

सफेद पानी का घरेलू उपचार है अशोका चूर्ण

प्राचीन समय से अशोका को एक जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है,यह जड़ी बूटी महिलाओ के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होती है| थोड़ी सी अशोका की जड़ को लेकर महीन पीस कर चूर्ण बना कर रख लें, अब नियमित रूप से दूध के साथ अशोका चूर्ण का सेवन करने से आपको जल्द लाभ प्राप्त होता है| कुछ लोग अशोका को सफेद पानी का रामबाण इलाज भी कहते है, लेकिन हम आपको सलाह देंगे की अशोका चूर्ण का इस्तेमाल चिकित्सक या वैध के परामर्श के बाद ही करें|

सफेद पानी का रामबाण इलाज है नीम 

प्राचीन समय से ही नीम को एक औषधि के रूप में जाना जाता है, नीम का उपयोग शरीर की बहुत सारी बीमारियो के इलाज में किया जाता है| अगर आप सफेद पानी की समस्या से पीड़ित है और आप सफेद पानी का रामबाण इलाज देसी नुस्खों में ढूंढ रहे है तो नीम आपके लिए लाभकारी है| सबसे पहले आप नीम की छाल लेकर उसे सूखा लें, अब नीम की छाल को मिक्सी की मदद से बारीक पीस कर चूर्ण बना लें| नियमित रूप से सुबह और शाम थोड़ी सी नीम की छाल (सफेद पानी का रामबाण इलाज) का चूर्ण शहद में मिलाकर सेवन करने से जल्द ही आपको सफेद पानी की समस्या में लाभ मिलता है|

सफेद पानी का रामबाण इलाज है अमरुद के पत्ते

अमरुद का पेड़ आपको अपने आस पास आसानी से मिल जाएगा, अमरुद के पत्तो में मौजूद गुण और तत्व सफेद पानी की समस्या को दूर करने में भी सहायक होते है| अमरुद के 6 से 8 पत्ते लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें, फिर थोड़ा पानी लेकर उनमे अमरुद के पत्ते डालकर अच्छी तरह से उबाल लें| जब पानी अच्छी तरह से उबाल जाएं तब गैस को बंद कर दें पानी को ठंडा होने के बाद छान लें| अब इस छने हुए पानी से दो या तीन बार योनि को धो लें| जल्द ही आपको राहत मिल जाएगी, इस नुस्खे को आप सफेद पानी का रामबाण इलाज भी कह सकते है|

सफेद पानी का घरेलू इलाज है त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण के बारे में अधिकतर सभी लोग जानते है लेकिन कया आपको पता है की त्रिफला चूर्ण सफेद पानी की समस्या को दूर करने में सहायक होता है| त्रिफला चूर्ण को आप सफेद पानी का रामबाण इलाज भी कह सकते है| सबसे पहले दो चम्मच त्रिफला चूर्ण लेकर उसे लगभग 2 गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए भीगा रहने दें, सुबह उठ कर इस पानी को छान लें अब छने हुए पानी से योनि को धो लें| नियमित रूप से इस नुस्खे (सफेद पानी का रामबाण इलाज) को करने से कुछ ही दिनों में आपको लाभ मिलता है|

सफेद पानी की दवा है अंजीर 

अंजीर में मौजूद गुण और पोषक तत्व सफेद पानी की समस्या को दूर करने में सहायक होते है| अगर आप सफेद पानी का इलाज घरेलू नुस्खे से करना चाह रहे है तो अंजीर आपके लिए एक बेहतर विकल्प है| इस नुस्खे के लिए सबसे पहले एक कप पानी में दो या तीन अंजीर लेकर उन्हें रात भर के लिए भिगो कर रख दें| सुबह उठ कर अंजीर को पानी में से निकाल कर पीस लें फिर सेवन कर लें| रोजाना इस उपाय (सफेद पानी का रामबाण इलाज) को अपनाने से कुछ ही दिनों में सफेद पानी की परेशानी दूर हो जाती है|

सफेद पानी (ल्यूकोरिया) का घरेलू उपचार है केला (Home Remedies to Treat Leucorrhoea in Hindi)

अगर आप सफेद पानी की समस्या से पीड़ित है तो पका हुआ केला आपके लिए लाभकारी हो सकता है| सबसे पहले एक पका हुआ लेकर उसे बीच से काट लें, अब इसमें लगभग एक ग्राम कच्ची फिटकरी को केले के बीच में डालें, फिर केले का सेवन कर लें| नियमित रूप से इस नुस्खे (सफेद पानी का रामबाण इलाज) को दिन में एक बार करने से बहुत जल्द सफेद पानी (लिकोरिया) की समस्या ठीक हो जाती है।

पुरुषों में सफेद पानी का इलाज

आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा की की पुरुषो के भी सफेद पानी की समस्या होती है| लेकिन यह सच है किन्तु पुरुषो के सफेद पानी निकलने की वजह अलग होती है यह कोई बिमारी नहीं होती है| पुरुष के शरीर में मौजूद एक ग्रंथि मूत्राशय की ग्रीवा तथा मूत्रमार्ग के ऊपरी भाग को चारों तरफ से घेरे हुए होती है, इस ग्रंथि में से सफेद, लिसलिसा तथा गाढ़ा स्राव बाहर निकलता है।
कोई भी पुरुष जब किसी भी चीज को पढ़कर, देखकर या किसी के बारे में सोचकर उत्तेजित होने लगता है तो उसके सफेद पानी सा निकलने लगता है| इसीलिए पुरुष को ऐसी स्थिति से बचना चाहिए जिसमे वो उत्तेजित हो सकता है|

सफेद पानी (ल्यूकोरिया) में कया खाना चाहिए, सफेद पानी आहार चार्ट

सफेद पानी की समस्या के दौरान आपको कया खाना चाहिए, अगर आप भी इस सवाल से परेशान है तो हम आपको बताते है इस समस्या के दौरान आपको कया खाना चाहिए –

  • अगर आप सफेद पानी की समस्या से पीड़ित है तो आपको हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए|
  • फलो में केला, अंगूर, सेब, नारंगी, अनार, आंवला, पपीता, चीकू, मौसमी इत्यादि का सेवन कर सकते है|
  • पानी प्रचुर मात्रा में पिए क्योंकि अगर किसी भी इंसान के शररीर में पानी की कमी होने पर बहुत सारी परेशानी उत्पन्न हो जाती है|
    सभी महिलाओ को पौष्टिक और संतुलित भोजन करना चाहिए|

ल्यूकोरिया में परहेज

अगर आप सफेद पानी की समस्या से पीड़ित है तो आपको अपने खाने पीने और परहेज का ख्याल रखना भी जरुरी होता है| बहुत सी महिलाऐं ऐसी होती है जिनके मन में यह सवाल होता है की सफेद पानी की समस्या के दौरान किन चीजों का परहेज होता है या किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, चलिए हम आपको सफेद पानी के दौरान किन चीजों का परहेज की जानकारी देते है –

  • सफेद पानी की समस्या से ग्रसित महिला को अधिक नमक या बहुत ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए
  • ल्यूकोरिया की परेशानी में हमेशा सादा और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए|
  • ल्यूकोरिया में लाल मिर्च तथा तेज़ गरम मसाले बिलकुल न खाएं।
  • सफेद पानी की समस्या के दौरान जंक फ़ूड जैसे – टिक्की, पकौड़ा, समोसा, चाउमिन, बिरयानी इत्यादि का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए|
  • चाय और कॉफी का परहेज करें|

ल्यूकोरिया में बचाव तथा सावधानी

ल्यूकोरिया या सफेद पानी की परेशानी होने पर आपको उपचार की जरुरत तो है, आपको अपने खाने पीने का भी ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है| लेकिन अगर आप कुछ सावधानी अपनाएं तो रोग जल्दी ठीक होने के साथ साथ आप इस परेशानी को दोबारा होने से आसानी से रोक सकते है –

  • ल्यूकोरिया से पीड़ित महिला को अपनी व्यक्तिगत साफ सफाई का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए|
  • आपको मानसिक तनाव से भी अपने आपको बचाना चाहिए|
  • रेशमी या कृत्रिम रेशों से बने अंडरवियर पहने से बचें इनकी जगह पर सूती कपड़ो से बने अंतर्वस्त्र इस्तेमाल करें|
  • नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज़ करें
  • अगर सफेद पानी की समस्या से पीड़ित है और आपको शुगर की भी परेशानी है तो आपको शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने की जरुरत है|
  • अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करते है तो आपको इनकी जगह गर्भ निरोधक विधि को इस्तेमाल करना चाहिए|

हम आशा करते है की आपको हमारा लेख सफेद पानी का रामबाण इलाज पसंद आया होगा| लेकिन हम आपको सलाह देंगे की हमारे लेख सफेद पानी का रामबाण इलाज में बताए गए घरेलू नुस्खे किसी वैध या चिकित्सक की सलाह से लेने से आपको पूर्ण लाभ प्राप्त होगा|
अगर आपको किसी भी वजह से सफेद पानी का रामबाण इलाज लेख पसंद नहीं आया है तो आप गूगल या बिंग पर सफेद पानी का रामबाण इलाज लिखकर सर्च कर सकते है|

सफेद पानी का रामबाण इलाज इन हिंदी, सफेद पानी का रामबाण इलाज हिंदी में, सफेद पानी का रामबाण इलाज और दवा, सफेद पानी का रामबाण इलाज,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!