Thu. Nov 30th, 2023
दांत दर्द में घरेलू उपाय से तुरंत आराम

दांत दर्द में घरेलू उपाय (Dant Dard ka Ilaj) – जब किसी भी महिला या पुरुष के दांतों में दर्द की परेशानी होती है तो इस दर्द के वजह से इंसान परेशान रहता है और कुछ भी खाने में असमर्थ रहता है| कई बार दांतो में दर्द इतना ज्यादा होता है की इंसान सब काम छोड़कर डॉक्टर के पास इस दर्द से का इलाज करने पहुँच जाता है| लेकिन अगर आप चाहे तो आप दांत दर्द के उपाय अपनाकर आराम प्राप्त कर सकते है|

किसी भी इंसान के दांत में दर्द होना आम बात है लेकिन कई बार दांत में दर्द बहुत ज्यादा तेज और असहनीय होता है। कई बार दांत में दर्द की वजह से इंसान के चेहरे पर सूजन की समस्या या सिर में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। दांत का दर्द किसी भी उम्र की महिला या पुरुष में हो सकता है, कुछ लोग दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा का सेवन करते है लेकिन कई आपको पता है की घरेलू उपचार अपनाकर भी दांत दर्द से तुरंत आराम प्राप्त कर सकते है|

Table of Contents

दांत का दर्द क्या है (What is Toothache?)

बहुत से लोगो के मन में यह सवाल होता है की दांत का दर्द कया है, आयुर्वेद की माने तो शरीर में वात दोष होने की वजह से दांत में दर्द की परेशानी होती है| उचित और संतुलित भोजन, दांतो की साफ़ सफाई और घरेलू नुस्खों से दांत दर्द से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

दांत दर्द के प्रकार (Toothache Types in Hindi)

दांत दर्द (Teeth pain) दो तरह के होते हैंः-

शार्प टूथ पेन (Sharp Tooth Pain in hindi)

जब हम कुछ भी खाते है तो हमारे दांतो में बहुत तेज दर्द होता है या बात करते समय भी अचानक से तेज दर्द होता है,इसे जिसे शार्प टूथ पेन (Sharp Tooth Pain) कहा जाता है दांत दर्द का यह प्रहला प्रकार होता है|

डल टूथ पेन (Dull Tooth Pain in hindi)

इस प्रकार के दर्द में जब भी हम कुछ ज्यादा गर्म या ज्यादा ठण्डा खाना खाते है तो दांत में तेज दर्द होता है,इस प्रकार के दर्द को डल टूथ पेन (Dull Tooth Pain) कहा जाता है|

दांत दर्द के कारण (Causes of Toothache in Hindi)

दांत में दर्द होने के ये कारण हो सकते है –

  • दांतो को स्वस्थ रखने के लिए हमे दांतों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप दांतो की देखभाल नहीं करते है तो उनमे कीड़ा लगने का डर रहता है।
  • अगर आप अपने दांतो की सफाई सही से नहीं करते है तो दांतों की जड़ें कमजोर होने लगती है,इस वजह से दांतों में दर्द की परेशानी होती है|
  • दांतों में दर्द होने का एक कारण है दांत का टूटना|
  • जब भी अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth in hindi) निकलती है तब भी दांतों में असहनीय दर्द की परेशानी होती है।
  • ऐसे इंसान जो बहुत अधिक मीठा खाते है उनके दांतो में दर्द की परेशानी ज्यादा होती है क्योंकि जब भी मीठा अधिक मात्रा में खाया जाता है तो मीठे का कुछ अंश दांतो में रह जाता है,जिसकी वजह से दांतों में दर्द हो सकता है|
  • किसी भी महिला या पुरुष के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर दांत कमजोर होने लगते है और कई बार दांतों में दर्द की परेशानी भी होती है।
  • दांतों में दर्द की परेशानी बैक्टीरिया के इन्फेक्शन की वजह से भी हो जाता है|

छोटे बच्चों में दांत दर्द के कारण (Causes of Dental Pain in Children in Hindi)

अक्सर छोटे बच्चों में दांत दर्द की परेशानी देखने को मिलती है,बच्चो के दांतो में दर्द होने का मुख्य कारण है मीठा ज्यादा खाना,दांतो की सफाई सही तरीके से नहीं करना इत्यादि वजह से बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने की सम्भावना ज्यादा होती है,जिसकी वजह से दांतों में कैविटी हो जाती है दांत में दर्द की परेशानी होने लगती है|

अक्ल दाढ़ क्या है? (What is Wisdom Tooth in Hindi?)

सभी महिला या पुरुष के अक्ल दाढ़ निकलती है, आमतौर पर 17 से 25 साल के बीच में इंसान के अक्ल दाढ़ निकल जाती है, कुछ इंसानो के अक्ल दाढ़ 25 साल की उम्र के बाद आती है। अक्ल दाढ़ आने दाढ़ों के मुकाबले काफी मजबूत होती है, अक्ल दाढ़ सबसे आखिरी में आती है, अगर अक्ल दाढ़ को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती है तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाने लगती है, जिसकी वजह से इंसान को असहनीय दर्द की परेशानी होती है।

अक्ल दाढ़ निकलने में दो से तीन दिन का समय लगता है, अक्ल दाढ़ निकलते समय तेज दर्द या सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है| जिस इंसान के अक्ल दाढ़ निकलती है उसे भोजन चबाने या खाने में भी परेशानी होती है। कई बार मसूड़ों में भी सूजन आ जाती है, अक्ल दाढ़ निकलने का दर्द कभी कभी तेज और कई बार यह दर्द कम भी रहता है| इसीलिए बेहतर होगा की आप नियमित अंतराल पर दांतों के डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए|

दांत दर्द में घरेलू उपाय से तुरंत आराम

दांत के दर्द के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Toothache in Hindi)

अगर आप दांत के दर्द से परेशान है और आप एलोपैथिक उपचार करते है तो एलोपेथिक दवाई का सेवन करने से दांत का दर्द (Dant me dard) कुछ समय के लिए कम हो जाता है| एलोपैथिक दवाओं का सेवन करने से कई बार शरीर में साइड इफ़ेक्ट होने की संभावना भी रहती है, अगर आप एलौपेथिक दवाई की जगह दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए घरेलू उपाय (Dant Dard Ke Gharelu Upay) अपना सकते है –

दांत दर्द का घरेलू इलाज है फिटकरी

फिटकरी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व दांत में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते है| थोड़ी सी फिटकरी को पीस कर चूर्ण बना लें, अब इस चूर्ण को जिस दांत में दर्द हो उस पर लगा लें, थोड़ी देर में आपको दांत दर्द से आराम मिल जाएगा, अगर आपको चूर्ण रखने में परेशानी है तो फिटकरी के चूर्ण को पानी में घोलकर कुल्ला कर सकते है फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से भी आपको जल्द राहत मिल जाएगी|

दांत दर्द में तुरंत आराम दिलाने का घरेलू उपाय है लौंग (Home Remedies for Toothache in Hindi)

शायद ही कोई घर हो जिसमे लौंग का इस्तेमाल ना होता हो, लौंग को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| लौंग में मौजूद गुण और पोषक तत्व दांत दर्द में तुरंत आराम दिलाने में सहायक होते है, अगर आपको दर्द में दर्द है तो एक या दो लौंग लेकर उन्हें दांत के नीचे दबाकर रख लें, कुछ ही समय में आपको दर्द में आराम मिल जाएगा, लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।

दांत दर्द का घरेलू उपाय है लहसुन (Home Remedies for Tooth Pain in Hindi)

लहसुन में मौजूद गुण दांत में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते है, अगर आपके दांतो में दर्द की परेशानी है तो लहसुन को चबा लें, लहसुन चबाने से आपको दांत दर्द में तुरंत आराम प्राप्त हो सकता है|

दांत दर्द की दवा है हींग (Home Remedies to Treat Teeth Pain in Hindi)

हींग हमारे शरीर की कई सारी बीमारियो को दूर करने में सहायक होती है| दांत में दर्द होने पर चुटकी भर हींग दांत के पास रखने से या हींग के पानी से कुल्ला करने से आपको दर्द से आराम मिल जाता है| हींग को दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाने की दवा भी कहा जा सकता है|

दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाता है हल्दी (Home Remedies for Toothache Treatment in Hindi)

हल्दी को एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है, अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है तो थोड़ी हल्दी लेकर उसमे चुटकीभर नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर तीनो चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को जिस दांत में दर्द हो रहा हो उस अच्छे से लगा लें, यह नुस्खा दांत दर्द की दवा की तरह बहुत जल्दी असर दिखता है और दर्द से तुरंत आराम दिलाने में सहायक होता है।

दांतों के दर्द से छुटकारा पाने का उपाय है आलू (Home Remedies to Treat Dental Pain in Hindi)

एक आलू को लेकर उससे अच्छी तरह धो लें, फिर उस आलू के छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, अब इन टुकड़ों को अच्छी तरह से चबा चबा कर सेवन कर लें, इस नुस्खे को अपनाने से भी आपको दांत दर्द (Dant me dard) से छुटकारा मिल जाता है|

दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा (Home Remedies for Dental Pain Treatment in Hindi)

प्याज में मौजूद गुण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को समाप्त करने में सहायक होते है, अगर दांत में दर्द की परेशानी है तो प्याज को छीलकर उसके टुकड़ें करके जिस दांत में दर्द है उस दांत के पास एक टुकड़ा रख लें या चबा कर सेवन कर लें| प्याज के उपयोग से दांत दर्द से तुरंत आराम मिल जाता है|

दांत दर्द की दवा है बेकिंग सोडा (Home Remedies for Toothache in Hindi)

अगर आपके दांत में दर्द की परेशानी है तो बेकिंग सोडा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है,बेकिंग सोडा में मौजूद गुण और तत्व दांत दर्द को कम करने में सहायक होते है| थोड़े से गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस पानी से कुल्ला करने से लाभ प्राप्त होता है| इस दांत दर्द की दवा को आजमाने से आपको दांत दर्द में तुरंत आराम मिल जाता है।

दांत दर्द का इलाज है काली मिर्च (Home Remedies to Treat Teeth Pain in Hindi)

अगर आपके दांतों में कुछ भी ठंडा या गरम खाने पर दर्द हो रहा है तो इस दर्द से निजात दिलाने के लिए काली मिर्च का उपयोग फायदेमंद हो सकता है| सबसे पहले थोड़ी सी काली मिर्च लेकर उन्हें महीन पीस कर चूर्ण बना लें, अब काली मिर्च का चूर्ण और नमक दोनों को बराबर मात्रा में लेकर आपस में अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस मिश्रण में पानी की कुछ बूंदे डालकर पेस्ट बना लें, जिस दांत में दर्द की शिकायत है उस पर इस पेस्ट को लगाकर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें, इस नुस्खे से आपको दांत दर्द से जल्द लाभ प्राप्त होता है।

दांत दर्द का इलाज है अमरुद के पत्ते (Home Remedy for Toothache in Hindi)

अमरूद की थोड़ी से ताजी पत्तियां लेकर सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह से धो लें, अब इन पत्तियों को थोड़े से पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें, फिर ठण्डा करके पानी को छान लें, अब पानी में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस मिश्रण से कुल्ला कर लें| इस नुस्खे का उपयोग करके आपको दांत के दर्द में तुरंत आराम हो जाता है।

दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाता है नमक पानी

अगर आपके दांतो में दर्द है तो एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें, अब इस नमक के पानी से कुल्ला करने से आपको दांत दर्द से तुरंत आराम मिल जाता है|

पतंजलि में दांत दर्द की दवा

अगर आप दांत के दर्द से निजात पाने के लिए पतंजलि की दवा सर्च कर रहे है तो हम आपको बता दें पतंजलि का दांत कांति टूथपेस्ट काफी अच्छा माना गया है| इस टूथपेस्ट का निर्माण कई सारी जड़ी बूटियो के द्वारा किया गया है, नियमित रूप से दांत कांति का इस्तेमाल करने से आपके दांतो की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और आपके दांत स्वस्थ रहते है| पतंजलि दांत कांति टूथपेस्ट आपको पतंजलि स्टोर या ऑनलाइन आसानी से मिल सकता है|

दांत दर्द की होम्योपैथिक दवा

अगर आप दांत दर्द की परेशानी में होम्योपैथिक दवा का इस्तेमाल करना चाहते है तो होम्योपैथिक दवाई का उपयोग करने से आपको दांत दर्द से आराम मिल सकता है| लेकिन हमेशा ख्याल रखें की होम्योपैथिक दवाई का सेवन बिना होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए| आपके दांत में दर्द की वजह से है और आपके लिए कौन सी दवाई बेहतर होगी, दवाई की कितनी मात्रा आपके लिए सही है ऐसे सभी सवालों का जवाब आपको डॉक्टर ही दे सकता है| दांत दर्द होने की होम्योपैथिक दवाई निम्न प्रकार है –

  • स्टेफिसेग्रिया
  • प्‍लांटेगो
  • अर्निका

दांत दर्द में क्या खाना चाहिए – What to Eat During Toothache in Hindi

अगर आपके दांतो में दर्द की परेशानी है तो आपको खाने के लिए बहुत ज्यादा सोचना पड़ता है,दांत में दर्द होने पर इंसान को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो चबाने और निगलने में आसानी हो| चलिए अब हम आपको बताते है की दांत दर्द में कया खाना चाहिए

  • अगर दांत में दर्द की परेशानी हो तो आप उबले हुए आलू का सेवन कर सकते है|
  • जूस, मिल्कशेक या पेय पदार्थो का सेवन कर सकते है, लेकिन पेय पदार्थो में चीनी ना डालें|
  • दांत में दर्द होने पर आप दलिए का सेवन भी कर सकते है, दलियाँ पौष्टिक होने के साथ साथ आसानी से खाई जा सकता है|
  • किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन बिना मिर्च मसाले के करें|
  • पके हुए केले का सेवन भी कर सकते है,केला खाने में आसान है और केले खाने के बाद आपको भूख भी जल्दी से नहीं लगती है|

दांत दर्द में परहेज, दांत दर्द में कया नहीं खाना चाहिए – What to Avoid During Toothache in Hindi

दांत में दर्द होने पर आपको निम्न चीजों का पर हेज करना चाहिए –

  • ऐसी चीजों का सेवन करने से बचे में जिसमे मीठा या शुगर की मात्रा काफी अधिक हो|
  • ज्यादा तला भुना,अधिक तेल और मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं करते है तो दांतो में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है|
  • बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए|
  • कठोर या ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिनके सेवन करने के लिए आपको दांतो पर जोर देना पढ़ें|

दांत दर्द की दवा, दांत दर्द के उपाय हिंदी, दांत दर्द का नुस्खा

दांत दर्द से बचने के लिए अपनाएं निम्न सावधानियां – Prevention Tips for Toothache in Hindi

अगर आप दांत दर्द से बचना चाहते है तो निम्न सावधानियो को अपनाएं –

  • मुंह की सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नियमित रूप से रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए|
  • तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए, तम्बाकू आपके दांतो को ख़राब करते है|
  • हमेशा कम मीठा खाएं अधिक मीठा खाने से भी दांतो में दर्द की शिकायत हो जाती है|
  • स्नैक्स और जंक फ़ूड का सेवन कम से कम करें|
  • धूम्रपान का सेवन करने से भी आपके दांत ख़राब हो सकते है इसीलिए धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए|
    ऐसे फल या सब्जी का सेवन करें जिनमे फाइबर की मात्रा प्रचुर हो|
  • दूध, पनीर और दही इत्यादि चीजों का सेवन कर सकते हैं
  • हमेशा स्वस्थ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें अगर आपका भोजन पोषण से भरपूर होता है तो शरीर में विटामिन की कमी नहीं रहती है आपका शरीर और दांत स्वस्थ रहते है|
  • एक नियमित अंतराल पर दांतो के डॉक्टर के पास डेंटल चेकअप करवाने जरूर जाना चाहिए,इससे अगर आपके दांतो में कोई परेशानी होती है तो उस बिमारी का पता शुरुआत में ही चल जाता है और बिमारी बढ़ने से पहले उसका इलाज हो जाता है|

उम्मीद है आपको हमारा लेख दांत में दर्द के उपाय पसंद आया होगा,लेकिन हम आपको सलाह देंगे की किसी भी नुस्खे का असर आपको एक दिन में नहीं हो रहा है तो घरेलु नुस्खों के भरोसे ना बैठे तुरंत किसी दांतो के चिकित्सक से परामर्श और इलाज कराएं| अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कम लग रही है तो आप गूगल या बिंग पर दांत दर्द के उपाय लिख कर सर्च कर सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!