rashiyon ke naam : शायद ही कोई इंसान हो जो ज्योतिष शास्त्र के बारे ना जानता हो,ज्योतिष में राशियों और ग्रहों का सबसे ज्यादा महत्व होता है| ऐसा माना जाता है की आकाश मंडल 12 बराबर भागों बंटा हुआ है और प्रत्येक भाग की अपनी एक अलग निश्चित आकृति होती है और वो प्रत्येक आकृति अपनी एक विशिष्ठ राशि (rashiyon ke naam) का नेतृत्व भी करती है|
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से 12 राशियां होती है और प्रत्येक राशि के अंतर्गत अलग-अलग अक्षर आते है| जब किसी भी लड़के या लड़की का नाम कुंडली के अनुसार रखा जाता है तो उसके नाम के पहले अक्षर से ही उसकी राशि निर्धारित होती है| फिर उसके जीवन के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी उस राशि के आधार पर ही प्राप्त होती है|

Table of Contents
राशियों के नाम, rashiyon ke naam hindi me
- – मेष राशि (Aries in hindi) – मेष राशि का चिन्ह भेड़ (aries zodiac sign in hindi ) होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और इस राशि के लोगो का तत्व अग्नि को माना जाता है। जिन पुरुष या महिला के नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से आते है, वो सभी मेष राशि के होते है। जानिए – मेष राशि से लड़को के नाम और मेष राशि से लड़कियो के नाम
2 – वृषभ राशि (Taurus in hindi) – वृषभ राशि का का चिन्ह बेल (Taurus zodiac sign in hindi ) है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और पृथ्वी तत्व वृष राशि में आता है। जिन महिला या पुरुष का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू हुआ होता है वो सभी वृषभ राशि में आते है| जानिए – वृषभ राशि से लड़को के नाम और वृषभ राशि से लड़कियो के नाम
3 – मिथुन राशि (Gemini in hindi) – मिथुन राशि के चिन्ह (Gemini zodiac sign in hindi ) में नर और नारी दर्शाए गए है| मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है और मिथुन राशि में वायु तत्व आता है। जिन लड़को या लड़कियो का नाम का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, ह से शुरू होता है वो सभी मिथुन राशि के होते है। जानिए – मिथुन राशि से लड़को के नाम और मिथुन राशि से लड़कियो के नाम
4 – कर्क राशि (Cancer in hindi) – कर्क राशि का चिन्ह (Cancer zodiac sign in hindi ) केकड़ा होता है। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है और कर्क राशि में जल तत्व आता है। जिन महिला या पुरुष का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डू, डी, डे, डो से शुरू होता है वो सभी कर्क राशि में आते है| जानिए – कर्क राशि से लड़को के नाम और कर्क राशि से लड़कियो के नाम
5 – सिंह राशि (Leo in hindi) – सिंह राशि का चिन्ह ( Leo zodiac sign in hindi ) शेर या सिंह होता है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है और इस राशि का तत्व अग्नि होता है| जिस महिला या पुरुष का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से शुरू होता है वो सभी महिला या पुरुष सिंह राशि में आते है। जानिए – सिंह राशि से लड़को के नाम और सिंह राशि से लड़कियो के नाम
6 – कन्या राशि (Virgo in hindi) – कन्या राशि का चिन्ह ( Virgo zodiac sign in hindi ) एक कन्या होती है। कन्या राशि का स्वामी भी बुध है और कन्या राशि का तत्व भी पृथ्वी होता है। जिन महिला या पुरुष का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो अक्षर से शुरू होता है वो सभी कन्या राशि में आते है। जानिए – कन्या राशि से लड़को के नाम और कन्या राशि से लड़कियो के नाम
7 – तुला राशि (Libra in hindi) – तुला राशि का चिन्ह ( Libra zodiac sign in hindi ) एक जातक अपने हाथ में तराजू लिए होता है। तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है और तुला राशि में भी वायु तत्व आता है। जिन महिला या पुरुष का नाम रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते अक्षर से शुरू होता है वो सभी तुला राशि के अंतर्गत आते है। जानिए – तुला राशि से लड़को के नाम और तुला राशि से लड़कियो के नाम
8 – वृश्चिक राशि (Scorpio in hindi) – वृश्चिक राशि का चिन्ह ( Scorpio zodiac sign in hindi ) बिच्छू होता है। इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह होता है और इस राशि जल राशि के नाम से भी जाना जाता है। जिस किसी लड़के या लड़की का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू अक्षर से शुरू होता है वो सभी इस राशि में आते है। जानिए – वृश्चिक राशि से लड़को के नाम और वृश्चिक राशि से लड़कियो के नाम
9 – धनु राशि (Sagittarius in hindi) – धनु राशि के चिन्ह ( Sagittarius zodiac sign in hindi ) में एक पुरुष के हाथ में धनुष को दर्शाया गया है। इस राशि का स्वामी गुरु अर्थात बृहस्पति को माना जाता है और धनु राशि में अग्नि तत्व आता है। जिन लोगो का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ़ा, ढा, भे अक्षर से शुरू होता है वो सभी धनु राशि में आते है। जानिए – धनु राशि से लड़को के नाम और धनु राशि से लड़कियो के नाम
10 – मकर राशि (Capricorn in hindi) – मकर राशि का चिन्ह ( Capricorn zodiac sign in hindi ) हिरण का मुख होता है। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है और मकर राशि का तत्व पृथ्वी होती है। जिन महिला या पुरुष का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी अक्षर से शुरू होता है वो सभी मकर राशि में आते है। जानिए – मकर राशि से लड़को के नाम और मकर राशि से लड़कियो के नाम
11 – कुंभ राशि (Aquarius in hindi) – कुंभ राषि के चिन्ह (Aquarius zodiac sign in hindi ) में एक पुरुष के कंधे पर कलश दिखाई देता है। कुंभ राशि का स्वामी भी शनि ही होता है और इस राशि में वायु तत्व निहित होता है। जिन महिला या पुरुष का नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा अक्षर से शुरू होता है वो सभी कुंभ राशि में आते है। जानिए – कुंभ राशि से लड़को के नाम और कुंभ राशि से लड़कियो के नाम
12 – मीन राशि (Pisces in hindi) – मीन राशि के चिन्ह ( Pisces zodiac sign in hindi ) में दो मछलियां दर्शाई गई है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है और इसको जल राशि भी कहा जाता है। जिन लड़को या लड़कियो का नाम दी, दू, थ, ज्ञ, त्र, दे, दो, चा, ची अक्षर से शुरू होता है वो सभी मीन राशि में आते है| जानिए – मीन राशि से लड़को के नाम और मीन राशि से लड़कियो के नाम
बारह राशियों के नाम , Zodiac Names In Hindi or English
बहुत सारे ऐसे लोग होते है जिन्हे ज्योतिष शास्त्र पर बहुत ज्यादा विशवास होता है, इसलिए जब ऐसे परिवार में किसी भी लड़की या लड़के का जन्म होता है तो वो तुरंत पंडित से बात करते है बच्चे के जन्म का समय बताते है और उनसे उसके लिए शुभ नाम पूछते है| पंडित समय के हिसाब से गृह और राशि (rashiyon ke naam) देखता है और फिर बच्चे के नाम के लिए माँ बाप को अक्षर चुन कर बता देते है|
हमने आपको राशियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराइ है,लेकिन अगर आप इन सभी राशियों के बारे (rashiyon ke naam) में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप बिंग या गूगल पर इन राशियों के बारे में और अधिक जानकारी पढ़ सकते है|