Thu. Nov 30th, 2023
शुगर में क्या खाना चाहिए

शुगर में क्या खाना चाहिए इन हिंदी (sugar patient diet chart in hindi) : जब किसी भी महिला या पुरुष को शुगर या मधुमेह की परेशानी हो जाती है तो उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है उसका खान पीन| किसी भी इंसान को अगर कोई बिमारी हो जाती है और वो अपना खान पीन संतुलित नहीं करता है तो उसे उस बीमारी से छुटकारा नहीं मिल पाता है|

टाइप 2 मधुमेह या शुगर से ग्रसित इंसान को अपने खाने पीने का खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि अगर वो कुछ ऐसा खाता है जिससे उसके रक्त में शर्करा की मात्रा बड़ जाती है तो उसे काफी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है| चलिए आज हम आपको शुगर के मरीजों किन चीजों का सेवन (sugar patient diet chart in hindi) करना चाहिए और किन चीजों का परहेज करना चाहिए इसकी जानकारी देते है| लेकिन उससे पहले आपको यह जानना भी जरुरी है की नार्मल शुगर कितनी होती है –

Table of Contents

शुगर का लेवल कितना होना चाहिए, खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए

  • अगर आप सुबह खाली पेट शुगर टेस्ट कराते है तो आपके ब्लड में शुगर 70 से 110 मिलीग्राम आती है तो इसे नार्मल शुगर या normal blood sugar level माना जाता है।
  • लेकिन अगर आपके टेस्ट शुगर का लेवल 110 से 125 के बीच में आता है तो आप इसे शुगर की शुरुआत कह सकते है, ऐसी रिपोर्ट आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए|
  • अगर ब्लड में शुगर की मात्रा 125 से ज्यादा आती है तो आपको अपनी शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा का सेवन करना पड़ता है, इसीलिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श और दवाई की जानकारी लें| जब इंसान की शुगर 200 मिलीग्राम से ज्यादा आती है तो आपके यूरिन या पेशाब में शुगर आने लगती है।

खाना खाने के बाद शुगर का लेवल, खाना खाने के 2 घंटे बाद शुगर कितनी होनी चाहिए? 

  • अगर आप खाना खाने के 2 घंटे बाद शुगर का टेस्ट करवाते है और ब्लड शुगर लेवल 110 से 140 के बीच में आता है तो सामान्य शुगर लेवल माना जाता है |
  • अगर आपकी शुगर 140 से 170 के बीच में आती है तो भी आपको घबराने की जरुरत नहीं है, इस मात्रा को आप आसानी से कंट्रोल करके शुगर को नार्मल कर सकते है|
  • अगर आपके ब्लड में शुगर का लेवल 200 और 300 से अधिक हो जाता है तो आपको तुरंत इलाज की जरुरत होती है, लापरवाही करना आपके लिए घातक हो सकता है, इलाज के साथ परहेज भी बहुत जरुरी है|
  • अगर आपकी ब्लड शुगर 400 मिलीग्राम से ज्यादा आ रही है तो यह एक गंभीर स्थिति है, ऐसे में तुरंत किसी चिकित्सक से मिले और इलाज करवाएं, लापरवाही बिलकुल ना करें वरना घातक परिणाम भी भुगतने पड़ सकते है|

अगर आप शुगर या मधुमेह का इलाज सही समय पर नहीं कराते है तो कई बार शुगर की वजह से इंसान को कई अन्य रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है|

शुगर में क्या खाना चाहिए

शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या न खाए (sugar patient diet chart in hindi), Diabetes Diet Chart in Hindi

शुगर से ग्रसित इंसान अपने खाने को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित होते है,कई बार उन्हें समझ में नहीं आता है की हमारे लिए किस चीज का सेवन लाभदायक है और किन चीज का परहेज करना चाहिए| चलिए आज हम आपको इस परेशानी का हल बताते है-

मधुमेह रोगियों के लिए आहार ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए डायबिटीज में क्या खाना चाहिए

  • अगर आप शुगर की समस्या से पीड़ित है तो आपके लिए फलो में आंवला, पपीता, खरबूजा ,अमरूद, जामुन, नींबू और संतरा का सेवन कर सकते है।नियमित रूप से लगभग 100 से 150 ग्राम फल जरूर खाने चाहिए।
  • शुगर से पीड़ित इंसान को सब्जियों में भिंडी, खीरा, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, शलगम, ककड़ी, कद्दू, सरसों का साग, बंदगोभी, फूलगोभी, मूली, टमाटर और करेले का सेवन कर सकते है|
  • शुगर में क्या खाना चाहिए तो इस सवाल का जवाब है आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमे फाइबर प्रचुर मात्रा में हो जैसे ब्राउन ब्रेड और दलिया इत्यादि फायदेमंद होते है |
  • शुगर से ग्रसित इंसान को आटे में से चोकर नहीं निकालनी चाहिए,इसके अलावा सफ़ेद चावल की जगह ब्राउन राइस, छिलके वाली दालें का उपयोग करना चाहिए|
  • साबुत चना, सोयाबीन, अंकुरित चने या दालें भी लाभकारी होते है|
  • आप दालचीनी, लहसुन और मेथी का सेवन कर सकते है|
  • दही,छाछ और लस्सी इत्यादि का सेवन कर सकते है लेकिन बिना शुगर के|
  • ग्रीन टी का सेवन आपके लिए लाभदायक है|
  • आप कम फैट वाला दूध, पनीर और दही का सेवन कर सकते है।
  • सूरजमुखी, सरसों या सोयाबीन का तेल का उपयोग खाना बनाने में कर सकते है|

शुगर में परहेज, शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए, शुगर में क्या क्या परहेज करना चाहिए

शुगर के रोगी को मीठा खाने से परहेज (sugar patient diet chart in hindi) करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें मीठा खाना पसंद नहीं फिर भी उन्हें शुगर हो जाती है। दोस्तों मीठा खाना ही diabetes होने का प्रमुख कारण नहीं, पर जब ये बीमारी हो जाए तब मीठा खाने से परहेज करना जरूरी है।

  • अगर आप शुगर से पीड़ित है तो आपको केला, सेब, आम, लीची और अंगूर जैसे फलो का सेवन नहीं करना चाहिए|
  • ऐसे खादय पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए जिनमे कार्बोहाइड्रेट्स और वसा अधिक मात्रा में हो,क्योंकि इनके उपयोग से ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है|
  • अगर आप सोच रहे है की शुगर में परहेज किस चीज का होता है तो आपको जंक फूड और बाजार में मिलने वाले फ़ूड को खाने से बचना चाहिए|
  • पेस्ट्री, केक और आइसक्रीम का सेवन बिलकुल भी ना करें।
  • मैदे से बनी चीजों का भी परहेज करें|
  • ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी ना करें और अगर आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना है तो आप खाने से ३ या ४ घंटे पहले उसे पानी में भिगो कर रख दें,फिर उनका सेवन करें|
  • शुगर से ग्रसित इंसान को कोल्ड ड्रिंक्स, किसी भी तरह का शरबत, मुरब्बा और चीनी से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए|
  • आलू, अरबी और शकरगंदी से परहेज करें या अगर सेवन करना है तो कम से कम सेवन करने की कोशिश करें|

डायबिटीज में डाइट टिप्स इन हिंदी – sugar patient diet chart in hindi

  • शुगर से पीड़ित इंसान को मिठाइयां नहीं खानी चाहिए लेकिन अगर आपकी मिठाई खाने की इच्छा बहुत ज्यादा हो रही है तो आपको बिना चीनी या शुगर की मिठाई खानी चाहिए| वैसे आजकल आपको मिठाई की दूकान पर आसानी से शुगररहित मिठाई (sugar patient diet chart in hindi) मिल जाती है|
  • मधुमेह या शुगर से पीड़ित महिला या पुरुष को अधिक या लम्बे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए,और कोशिश करें की वो उपवास भी ना रखें|
  • शुगर से पीड़ित इंसान को खाना खाने से थोड़ा पहले थोड़ा सलाद जरूर खाना चाहिए और खाना हमेशा धीरे धीरे और अच्छी तरह से चबा चबा कर खाना चाहिए।
  • अगर आपको शुगर की परेशानी है तो शराब, बीयर या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थो से सेवन से बचना चाहिए|

डायबिटीज के दौरान अपनाएं खास टिप्स (sugar patient diet chart in hindi)

डायबिटीज या शुगर की मीमारी से ग्रसित इंसान को अपने खानपान के साथ-साथ अपनी रोजाना की आदतों में भी कुछ सुधार जरूर लाने चाहिए| अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं लाते है तो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है|

  • नियमित रूप से सुबह को कम से कम आधा घंटा ज़रूर टहलना चाहिए।
  • नियमित रूप से शुगर के मरीज को सुबह और शाम थोड़ी देर एक्सरसाइज़ या व्यायाम जरूर करना चाहिए,एक्सरसाइज़ करने आपका शरीर स्वस्थ रहता है|
  • शुगर से पीड़ित इंसान को तनावमुक्त रहना चाहिए, अगर आपको किसी बात या किसी वजह से तनाव है तो उसे भूलकर खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए, अगर कोई इंसान तनाव में रहता है तो तनाव का असर इंसान के शरीर पर जरूर पड़ता है|
  • अगर आपको शुगर की समस्या है और आप शराब और धूम्रपान करते है तो आपको इन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, वरना आपकी परेशानी बड़ सकती है|

मधुमेह या शुगर में गुड़ खा सकते है या नहीं (sugar patient diet chart in hindi)

शुगर से पीड़ित इंसान को मीठा खाने से बचना चाहिए, लेकिन कुछ लोगो का मानना है की शुगर से पीड़ित इंसान गुड़ का सेवन कर सकते है| इसीलिए बहुत से लोगो के मन में यह सवाल होता है की शुगर में गुड़ खाना चाहिए या नहीं|
गुड़ हमारे स्वस्थ के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन शुगर से ग्रसित इंसान को गुड़ नहीं खाने की सलाह दी जाती है| गुड़ में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है, मधुमेह के रोगियों के लिए गुड़ खाना नुक्सान दे सकता है| अगर आपका मन है तो आप चिकित्सक की सलाह जरूर लें की गुड़ खा सकते है या नहीं|

शुगर में चावल खाना चाहिए या नहीं ?

अगर आपको शुगर की बिमारी है तो सफ़ेद चावल का सेवन आपके लिए नुकसानदायक है, अगर आपका मन चावल खाने का ज्यादा कर रहा है तो आप सफ़ेद की जगह ब्राउन राइस खा सकते है, ब्राउन राईस खाने से आपके शरीर में शुगर की मात्रा (sugar patient diet chart in hindi) बढ़ने की सम्भावना बहुत ही कम होती है|

शुगर में मटन खाना चाहिए या नहीं

शुगर के मरीजों को मटन खाने से परहेज (sugar patient diet chart in hindi) करना चाहिए|

शुगर में कौन सा फल खाना चाहिए, शुगर में कौन से फल खाने चाहिए, शुगर फ्री फल कौन कौन से हैं?

अगर आप शुगर की परेशानी से ग्रसित है तो आपको शुगर फ्री फल जैसे अमरूद, आड़ू, सेब (डिलिशियस ), संतरा और कीवी का सेवन कर सकते है| इन सभी फलो में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिसकी वजह से यह फल ब्लड शुगर हो संतुलित (sugar patient diet chart in hindi) रखने में मददगार होते है|

शुगर में कौन सा मीट खाना चाहिए? (sugar patient diet chart in hindi)

मधुमेह के मरीज को वैसे तो मीट नहीं खाना ही बेहतर होता है, लेकिन मछली का सेवन (sugar patient diet chart in hindi) लाभकारी हो सकता है क्योंकि मछली में प्रोटीन की मात्रा प्रचुर होती है| कुछ मछलियो में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है आप उन मछलियो का सेवन क्र सकते है जैसे – सालमन, हेरिंग, एंकोवी, सार्डिन और मैकेरल इत्यादि|

कया शुगर में दूध पी सकते हैं ? 

शुगर के मरीज दूध पी सकते है लेकिन कुछ चीजों का ख्याल रखते हुए, पहली बात दूध बिना शुगर के पीना है और दूसरी बात बहुत अधिक मात्रा में दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है| दिन में एक गिलास दूध का सेवन (sugar patient diet chart in hindi) आप कर सकते है|

डायबिटीज में कौन सा आटा खाएं?

आप शुगर से पीड़ित है तो आप अपने घर के आटे में ही जौ, चना डालकर पिसवा कर आता तैयार कर सकते है,जौ हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और चना हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है| फिर भी अगर आप जानना चाहते है की कौन सा आता बेहतर होता है तो आप निम्न में से किसी का सेवन (sugar patient diet chart in hindi) कर सकते है –
जौ का आटा
राजगिरा का आटा
रागी का आटा

शुगर में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

ऐसी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए जिनमे स्टार्च और मिठास होती है जैसे आलू, गाजर, अरबी और शंकरकंदी इत्यादि | इन सब्जियों का सेवन करने से आपकी ब्लड में मौजूद शुगर की मात्रा (sugar patient diet chart in hindi) बढ़ सकती है|

शुगर में कौन सी दाल खानी चाहिए ?

दाल के बारे में अलग अलग लोगो के मत अलग है, वैसे आप उड़द की दाल और छोले (sugar patient diet chart in hindi) का इस्‍तेमाल कर सकते है, आप चाहे तो एक बार चिकित्सक से परामर्श भी ले सकते है|

शुगर में कौन सा जूस पीना चाहिए ?

शुगर के मरीज के लिए जूस पीने से ज्यादा अच्छा है की वो फल का सेवन करें, अनार का जूस बिना शुगर का आप पी सकते है| अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में से खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार होता है जिसकी वजह से शुगर भी कंट्रोल रहती है, इसीलिए अनार का जूस (sugar patient diet chart in hindi) का शुगर में पी सकते है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए|

क्या शुगर में खरबूजा खा सकते हैं?

डायबिटीज के मरीज को खरबूजे का सेवन (sugar patient diet chart in hindi) करने से बचना चाहिए अगर आपका मन बहुत ज्यादा कर रहा है तो आप थोड़ा बहुत खा सकते है|

क्या शुगर में घी खा सकते हैं ?

हां आप शुगर में घी का सेवन कर सकते है, आप चाहे तो कुकिंग ऑयल की जगह घी (sugar patient diet chart in hindi) का इस्तेमाल भी कर सकती है|

गर्भवती महिला का शुगर लेवल कितना होना चाहिए ?

कोई भी महिला जब गर्भवती होती है तो उसके शरीर में बहुत से बदलाव होते है| कई बार गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओ को शुगर की बिमारी भी हो जाती है| गर्भवती महिला अगर खाली पेट शुगर टेस्ट करवाती है और उसका ब्लड शुगर लेवल 95 mg/dl के आसपास है तो उसे नार्मल ब्लड शुगर माना जाता है| खाना खाने के दो घंटे बाद शुगर लेवल 120 mg/dl से कम होता है उस महिला की शुगर नार्मल मानी जाती है और बेहतर जानने के लिए आप अपने चिकित्सक से परामर्श ले सकते है|

क्या शुगर के मरीज छुहारा खा सकते हैं ?

छुहारे हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होते है अगर आप शुगर के मरीज है तो आप भी छुहारे का सेवन कर सकते है लेकिन छुहारे सीधे तोर पर खाने से बचना चाहिए| छुहारो का सेवन करने के लिए पहले छुहारो को कुछ घंटो के लिए दूध में भीगा रहने दें, फिर आप उनका सेवन करें| कुछ लोग छुहारे को रात में दूध में भिगो कर रख देते है फिर सुबह उठकर उन छुहारो (sugar patient diet chart in hindi) का सेवन करते है|

शुगर में प्याज खाना चाहिए कि नहीं 

प्याज में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम मात्रा में होता है, इसीलिए प्याज का सेवन शुगर से ग्रसित इंसान क्र सकता है| नियमित रूप से प्याज खाने से लाभ ( sugar patient diet chart in hindi) प्राप्त होता है|

शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं

पनीर का सेवन डायबिटीज -2 के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है,पनीर का सेवन करने से इंसान के शरीर को बहुत अधिक लाभ होते है और पनीर के सेवन (sugar patient diet chart in hindi) करने से शुगर की मात्रा बढ़ने की सम्भावना भी बहुत ही कम होती है|

दोस्तों उम्मीद है की आपको हमारा लेख शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या न खाए,sugar patient diet chart in hindi पसंद आया होगा| लेकिन हमेशा ख्याल रखें की किसी भी चीज का डाइट चार्ट हमेशा चिकित्सक के परामर्श से ही बनाना चाहिए,क्योंकि चिकित्सक आपके शरीर के हिसाब से डाइट चार्ट बनाता है और वह आपके सबसे उत्तम होता है| अगर आपको हमारा लेख पसंद नहीं आया है तो आप गूगल या बिंग पर शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या न खाए,sugar patient diet chart in hindi लिखकर सर्च कर सकते है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!